Resources and Gear

My Gear - Desi Discoveries

कम सामान, ज़्यादा अनुभव

अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि आर्यन, आपकी शानदार तस्वीरों और वीडियो के पीछे कौन सा भारी-भरकम कैमरा या बड़ा सा बैग है? मेरा जवाब उन्हें हमेशा हैरान कर देता है।

"The best camera is the one you have in your pocket."
(सबसे अच्छा कैमरा वही है जो आपके पास है)।

मेरा मानना है कि मैं अपनी यात्राओं के दौरान भारी गियर का बोझ नहीं उठाता, बल्कि कम से कम सामान के साथ घूमना पसंद करता हूँ ताकि मैं उस जगह का आनंद ले सकूँ।

मेरा छोटा सा "डिजिटल पिटारा"

मैं अपना 90% कंटेंट अपने स्मार्टफोन से ही शूट करता हूँ। मेरे पास फिलहाल ये गियर्स हैं जो मेरी हर ज़रूरत को पूरा कर देते हैं:

📱 Samsung Galaxy S25 / S24 Ultra मेरा मुख्य कैमरा। इसकी ज़ूम क्वालिटी और नाइट मोड किसी प्रोफेशनल कैमरे से कम नहीं है।
📹 GoPro Hero 12 धूल, मिट्टी, पानी और एडवेंचर के लिए मेरा सबसे मजबूत साथी। छोटा और पोर्टेबल।
🔮 Insta360 अनोखे 'थर्ड-पर्सन' शॉट्स और 360-डिग्री नज़ारों के लिए जादुई कैमरा।

मेरा ट्रैवल मंत्र

ज्यादा गियर मतलब ज्यादा चिंता। मैं सिर्फ वही चीज़ें साथ रखता हूँ जो मेरे बैग में आसानी से फिट हो जाएँ और जिन्हें मैं खुद संभाल सकूँ। इससे मुझे उन "हिडन पैलेसेज" और तंग गलियों में जाने की आज़ादी मिलती है जहाँ भारी गियर ले जाना मुश्किल होता है।